बक्सर में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 लोगों को किया गिरफ्तार

बक्सर में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 लोगों को किया गिरफ्तार
बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का बीती रात भंडाफोड़ किया। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं।
बिहार: बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने कल रात भंडाफोड़ किया। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं। pic.twitter.com/8UWTnlBFSR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2024
इस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पिस्टल के साथ हथियार बनाने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है। पुलिस ने गन फैक्ट्री संचालन करने वाले कुल को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा यह गन फैक्ट्री किसी रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रही थी जिसके चलते पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस इस मामले में जांच कर नेटवर्क खंगालने में पुलिस जुटी है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव में एसपी मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही एसपी ने डुमरांव डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और टीम ने कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। बता दें कि पुलिस को मौके से पिस्टल टाइगर प्लेट-36, कॉर्क रड-35, बैरल- 33, बट- 20, ड्रील मशीन-03, लेथ मशीन- 01, ग्राइंडर मशीन- 01 और तीन मोबाइल मिले हैं।





