NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर यह वीडियो फर्जी लव जिहाद के एंगल के साथ हुआ वायरल, पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर यह वीडियो फर्जी लव जिहाद के एंगल के साथ हुआ वायरल, पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में कुछ लड़कियों और लड़कों को आनन–फानन में इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कुछ लड़कियां हिजाब व बुर्का पहने हुए भी दिखाई दे रही हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है की उत्तर प्रदेश के बदायूं में कुछ समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाली लड़कियां अपने भाइयों को एक दूसरे समुदाय की लड़कियों से मिलवा कर लव–जिहाद करवाना चाहती हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “बिसौली रोड बदायूं मुस्लिम लड़कियां बहुत सारी हिंदू लड़कियों को अपने भाइयों से मिलाने लाई थी। ग्रामीणों को इसका शक हुआ और उन्होंने इस रेस्टोरेंट पर घेरा बंदी की। नोट किया जाए के “मुस्लिम लड़कियां” गहरी साजिश के अन्तर्गत “”लव जिहाद”” में अपनी “अहम भूमिका” निभाती हैं।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने अपनी पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ACN Bharat नामक फेसबुक पेज के पोस्ट में मिला जिसे जनवरी 19, 2024 को अपलोड किया गया था।

 

पोस्ट में दिए गए कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि बदायूं के बिसौली रोड पर एक रेस्टोरेंट पर कुछ विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छापा मारा जहां कई नाबालिग जोड़े यहाँ पकड़े गए। हालांकि यहां किसी भी तरह के लव जिहाद के एंगल होने की जानकारी नहीं दी गयी।

इसके बाद हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ट्विटर पर बदायू पुलिस द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। जहां उन्होंने ट्विटर के lonewolf नामक यूजर के पोस्ट पर सफाई देते हुए बताया गया कि ‘स्थानीय थाना पुलिस द्वारा जाँच की गयी तो दो युगल खाना खाने के उद्देश्य से उक्त रेस्टोरेंट में आये थे। किसी अशोभनीय स्थिति में नही थे। लगाये गये आरोप असत्य हैं।‘  बता दें कि lonewolf नामक यूजर ने वायरल वीडियो को उक्त कैप्शन के साथ ही अपलोड किया था। जिस पर बदायूं पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए वायरल दावे को फर्जी बताया।    

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल वीडियो लव जिहाद के फर्जी एंगल से वायरल हो रहा है। बदायूं पुलिस ने साफ़ तौर पर बताया कि वायरल दावा फर्जी है। रेस्टोरेंट में दो युगल खाना खाने के उद्देश्य से वहां गए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button