फैक्ट चेक: सूरत में लोगों ने नहीं लगाए ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ के पोस्टर, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है वीडियो

फैक्ट चेक: सूरत में लोगों ने नहीं लगाए ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ के पोस्टर, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग अपनी-अपनी दुकानों के सामने ‘हमारी भूल, कलम का फूल‘ पोस्टर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है गुजरात के सूरत में लोग अपने घर के सामने ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ के पोस्टर लगा रहे हैं।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘गुजरात सूरत में पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं *कमल का फूल हमारी भूल’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं साथ ही इसका गुजरात के सूरत से इसका कोई संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक दूसरा कीफ्रेम Patrika.com नामक वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में मिला जिसे जुलाई 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त लेख में जानकारी दी गयी है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनाव के दौरान दुकानदारों ने यह कम्पैन चलाया था जहाँ उन्होंने अपनी दुकानों के सामने ‘हमारी भूल, कमल का फूल‘ के पोस्टर लगा रहे थे।
इसके बाद वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो SCN TV NEWS नामक आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अगस्त 07, 2019 को अपलोड किया गया था।
उपरोक्त यूट्यूब पर दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो इंदौर के सीतलामाता बाजार का है जहां व्यापारी संघ ने भाजपा का विरोध किया था।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान का है, इसके साथ ही यह वीडियो गुजरात के सूरत का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के इंदौर का है।





