NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सड़क पर उत्पात मचाते लड़कों को सबक सिखाते हुए पुलिस कर्मियों का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सड़क पर उत्पात मचाते लड़कों को सबक सिखाते हुए पुलिस कर्मियों का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी, सड़क पर बवाल मचाते हुए लोगों को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो में दो लड़के नजर आ रहे हैं। इनमें से सफेद टोपी पहने हुए एक लड़के के हाथ में कोई धारदार हथियार है, जिसे वह बीच सड़क पर लहरा रहा है और दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा है। इसके साथ ही, वो आते-जाते लोगों पर हमला भी करते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार दो पुलिस वाले उसका पीछा करते हुए आते हैं। पुलिस को देखकर लड़का भागने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस वाले उसे पकड़ लेते हैं। इसके बाद वो उसकी जमकर पिटाई करते हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां यूपी पुलिस ने उत्पात मचाने वालों पर शक्त कार्रवाई की है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “लिल्लाह ! अब्दुल भूल गया था यूपी में “बाबा” जी की सरकार है
“यदमुल्ले” की नहीं ! फिर यूपी पुलिस ने “लट्ठ” पेल कर समझाया तब जाकर “अब्दुल” को समझ में आया !”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम Mirror Now की वेबसाइट पर छपे एक लेख में मिला। जिसे दिसंबर 29, 2022 को अपलोड किया गया था। गौरतलब है कि यहाँ बताया गया है कि घटना सिंहगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कथित तौर पर उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई की।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजन शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला जिसे दिसंबर 29, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि पुणे में कथित तौर पर ‘कोयता गैंग’ से जुड़े कुछ बदमाश जिनके पास धारदार हथियार थे, उन्होंने लोगों को आतंकित करने की कोशिश की। पोस्ट में बताया गया है कि ये घटना पुणे के सिंहगढ़ लॉ कॉलेज परिसर क्षेत्र के सामने हुई थी जो भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है साथ ही वीडियो की यह घटना उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि महाराष्ट्र के पुणे की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button