फैक्ट चेक: विदेश में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दुत्वा के विरोध का यह वीडियो है पुराना, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: विदेश में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दुत्वा के विरोध का यह वीडियो है पुराना, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग अमेरिका में हिन्दुत्वा के बहिष्कार के लिए धरना देते हुए नजर आरहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाले लोग अमेरिका में हिन्दुत्वा का विरोध कर रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति इंटरव्यू देते हुए भी दिखाई दे रहा है, जो लोगों से यह अपील कर रहा है कि वह पटेल समुदाय के लोगों की दुकानों से सामान न खरीदें।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “शिकागो, अमेरिका में मुसलमान हिंदुओं का बहिष्कार करने के लिए रैलियां निकाल रहे हैं। मुसलमानों से कहा जा रहा है कि हिंदुओं,विशेषकर पटेल समाज की दुकानों से कुछ खरीदारी न करें। शिकागो, अमेरिका में मुसलमानों ने हिंदू दुकानों से किराने का सामान नहीं खरीदने के लिए विरोध प्रदर्शन किया, जो पटेल द्वारा संचालित हैं। क्योंकि वे आरएसएस को फंडिंग कर रहे हैं। “

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें एक फेसबुक पोस्ट में वायरल वीडियो मिला। जिसे जून 26, 2022 को अपलोड किया गया है। यहाँ कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक यह वीडियो अमेरिका में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दुत्व का बहिष्कार किए जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान का है।

उपरोक्त प्राप्त पोस्ट से मिली जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Virendra Kumar Nishad के ट्विटर पोस्ट में वायरल वीडियो मिला जिसे जून 25, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी जानकारी दी गयी थी कि अमेरिका में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदुत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
अमेरिका के मुसलमानों द्वारा अमेरिका में ही अमेरिकी हिंदुओं और उनके कारोबार के खिलाफ खुला अभियान
यह शिकागो यूएसए में हो रहा है मुजफ्फराबाद में नहीं यह उच्च समय है वास्तव में वास्तव में उच्च समय हर कोई जागता है_ इसलिए जागो मेरे भारत के और विश्व के सनातनी हिंदू pic.twitter.com/G0CDSGb9lP— virendra Kumar Nishad (@virendranishad6) June 25, 2022
इसके बाद वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम हमें MuslimMirror नामक वेबसाइट पर जून 19, 2022 को प्रकाशित एक लेख में मिला। लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक “मुस्लिम समूहों ने अमेरिका के शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत में इस्लाम और मुसलमानों पर हमलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है। इस वीडियो का हालिया दिनों से कोई संबंध नहीं।





