ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: वाराणसी में मोनाली ठाकुर से नहीं हुई छेड़छाड़, कॉन्सर्ट छोड़कर जाने की थी दूसरी वजह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो बॉलीवुड गायक मोनाली ठाकुर का है जहां वह एक मंच पर खड़े होकर सामने मौजूद जनता से कुछ नाराजगी जाहिर करते हुए मंच छोड़कर कर जाते हुए दिखाई दे रहीं हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वाराणसी में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई छेड़छाड़ के चलते मोनाली ठाकुर ने मंच छोड़ दिया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘फ़िल्म एक्टर्स सुनील पाल और मुश्ताक के Apहरण के बाद बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर को वाराणसी में छेड़छाड़ से तंग आकर अपना कॉन्सर्ट बंद करना पड़ा। योगी जी फिल्म सिटी की बात करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश से एक्टर का apहरण हो जाता है और सिंगर को छेड़छाड़ की वजह से कॉन्सर्ट बंद करना पड़ता है। बताइये! यूपी के लोग अब और कितना चुस्त-दुरुस्त कानून-व्यवस्था चाहते हैं?’

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर वायरल वीडियो के संबंध में एक लेख मिला, जिसे दिसंबर 23, 2024 को छापा गया था। लेख में बताया गया था कि वाराणसी में मोनाली ठाकुर का एक लाइव कॉन्सर्ट था जिसमें वो पहुंची थी। लेख में बताया गया है कि इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खराब मैनेजमेंट और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्होंने शो छोड़ा था। लेख में बताया था कि बाद में मोनाली ठाकुर ने अपने फैंस से माफ़ी भी मांगी थी।

 

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया, खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो के संबंध में Bollywood Hungama की वेबसाइट पर छपे एक लेख में मिला। बता दें कि लेख में दिसंबर 24, 2024 को छापा गया था।

खबर में बताया गया कि मोनाली ठाकुर 22 दिसंबर को वाराणसी में अपने लाइव परफॉरमेंस को सिर्फ 45 मिनट बाद ही छोड़कर चली गईं। गायिका ने बताया कि उन्होंने यह फैसला प्रबंधन व्यवस्था खराब और खराब स्टेज की स्थिति के कारण लिया था। इसके साथ ही लेख में बताया गया कि उन्होंने अपनी और अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई थी।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि बॉलीवुड गायका मोनाली ठाकुर ने खराब व्यवस्था होने के कारण शो को बीच में छोड़ा था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button