फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर नाचते व्यक्ति नहीं हैं शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर नाचते व्यक्ति नहीं हैं शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल के किसी कार्यक्रम के एक स्टेज पर एक व्यक्ति को एक फिल्मी गाने पर नाचते व ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर ठुमकता हुआ व्यत्कि बरेजी के एमजीएम कॉलेज के वही शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार हैं, जिन्होंने हाल ही में बच्चों को प्रार्थना सभा में ‘कांवण लेने मत जाना तुम, ज्ञान का दीप जलाना’ वाली कविता सुनाई थी।
दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एमजीएम इंटरकॉलेज में शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार ने कॉलेज की प्रार्थना सभा में बच्चों को एक कविता सुनाई थी, जिसमें उन्होंने ‘कांवण लेने मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना’ जैसे वाक्यों का इस्तेमाल किया था, जिसपर कुछ हिन्दू संगठनों ने उनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर मुकदमा डी दर्ज करवाया था।
इसी मामले के बाद से सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल हो रही है। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “ये वही मास्टर गंगवार है जो कह रहा था कि तुम कावड़ लेकर मत जाना; तुम ज्ञान के दीप जलाना। मुजरा करके ज्ञान प्राप्त कर रहा है__गड़ियों वाला डांस !”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो का पूर्ण रूप से अध्ययन किया। इस दौरान हमने वीडियो पाया कि स्टेज के पीछे एक बैनर लगा है, जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह, किसी स्कूल का नाम जो कुछ पब्लिक स्कूल है और शहर का नाम बुलंदशहर लिखा हुआ है।

बैनर पर गौर किए गए बिंदुओं से एक बात साफ़ थी कि यह वीडियो बरेली न तो बरेली जिले का और नहीं ही हालिया दिनों का है। वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने वीडियो को अब कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगललेंस के माध्यम से वीडियो को खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो The_ashish_Tiwari नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला जिसे जनवरी,
हमने वीडियो को लेकर आशीष तिवारी से इंस्टाग्राम पर सीधा संपर्क किया। जहां उन्होंने हमें जानकारी दी कि वीडियो में डांस करता व्यक्ति गौरव कुमार हैं, जो बुलंदशहर के एक गाँव भैंसा खुर में रहते हैं। गौरव ऐसे डांस वीडियो बनाते रहते हैं। वीडियो शिक्षक रजनीश गंगवार का नहीं है।
पड़ताल के दौरान हमें शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार का भी एक वीडियो मिला जिसे अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, इस वीडियो को शिक्षक रजनीश के चेहरे को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। जो वायरल वीडियो वाले व्यक्ति से बिलकुल भी मेल नहीं खाता है।
शिक्षक पर FIR और शिक्षालय बंद हो रहे हैं… भाजपा के लिए क्या यही अमृतकाल है? pic.twitter.com/NfHmHiRwtK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 16, 2025
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बुलंदशहर में रहने वाले गौरव कुमार हैं न कि बरेली एमजीएम इंटरकॉलेज के शिक्षक डॉ. रजनीश कुमार।





