NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक: लंगर में खाना बाटती इस बच्ची की तस्वीर क्या हालिया किसान प्रदर्शन से है? जानें सच

एक छोटी से बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे वो बच्ची लंगर में सेवा कर रही है यानी लंगर में लोगों को खाना खिला रही है। अब सोशल मीडिया पर इस वायरल तस्वीर पर दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर हाल ही में चल रहे किसान प्रदर्शन की है।

फेसबुक पर कैप्शन में लिखा है – “भविष्य उन लोगों का है जिन्होंने अगली पीढ़ी को आशा की एक किरण दी है”। भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छोटी सी बच्ची की तस्वीर।

ऐसा ही एक पोस्ट हमे ट्विटर पर भी मिला जिसे आप यहाँ देख सकते है।

इसी तरह की एक और पोस्ट आप यहाँ देख सकते है।

फैक्ट चेक :

न्यूज़मोबाइल ने उक्त पोस्ट की जाँच की और पाया कि यह पुरानी और भ्रामक है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक : क्या अडानी ग्रुप को बेचीं जा चुकी है भारतीय रेलवे? जानें सच

इस पिक्चर यानी चित्र को जब हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से खोजा तो हमें 20 मार्च, 2020 को विरुपाक्ष टाइम्स पर यही चित्र मिला, जिससे ये तो स्पष्ट है कि चित्र पुराना है।

इसके अलावा, हमे 25 फरवरी, 2017 को पोस्ट की गई फ़ेसबुक पर यही तस्वीर देखी, जिसमें लिखा हुआ था कि “ਗਦਰ ੁੇ ਲੰਗਰ theੀ ਸਵਵਾ”। (अनुवाद: “गुरु की लंगर सेवा”)

अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी 2017 में ही इसी तस्वीर को साझा किया था।

हालाँकि, न्यूज़ मोबाइल स्वतंत्र रूप से तस्वीर की उत्पत्ति और स्थान को सत्यापित नहीं कर सका। लेकिन यह स्पष्ट है कि लंगर में सेवा करने वाली छोटी लड़की की यह तस्वीर पुरानी है और इसका हाल ही में किसानों के विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

इसीलिए हम दावा कर सकते है कि सोशल मीडिया का ये पोस्ट भ्रामक है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button