फैक्ट चेक: मॉक ड्रिल को असली ट्रेन एक्सीडेंट की घटना का बताकर वायरल किया जा रहा है यह वीडियो

फैक्ट चेक: मॉक ड्रिल को असली ट्रेन एक्सीडेंट की घटना का बताकर वायरल किया जा रहा है यह वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कथित तौर पर एक ट्रेन एक्सीडेंट का प्रतीत होता है, जहां ट्रेन के दो डिब्बे एक दुसरे से भीड़ गए हैं वहीं एक कोच दुसरे कोच के ऊपर खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक रेस्क्यू टीम को ट्रेन एक्सीडेंट में कथित तौर पर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालते हुए व उन्हें रेस्क्यू करते हुए भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है बीकानेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में “बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी। बचाव कार्य जारी।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल की हमने कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जननी के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वीडियो RajBhaduriAviator नामक ट्विटर पेज पर मिला जिसे नवंबर 15, 2024 को अपलोड किया गया था। यहाँ वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि यह एक मॉक ड्रिल का वीडियो है। मॉक ड्रिल यानी असली घटना का नहीं बल्कि एक अभ्यास का है।
NONSENSE
There was no ACTUAL accident at Bikaner
This is MOCK DRILLS being done by Railways and RPF along with Disaster management to practice dealing with accidents. https://t.co/lIuvPz3o44
— RajBhaduriAviator (@RajBhads90) November 15, 2024
उपरोक्त मिली जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो की जानकारी पत्रिका नामक वेबसाइट पर मिली, जिसे नवंबर 14, 2024 को छापा गया था। यहाँ जानकारी दी गयी है कि बीकानेर मण्डल के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में रेलवे ने रेल दुर्घटना के दौरान बचाव की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस फेक एक्सीडेंट में स्वास्थ्य, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक बचाव दल की चुस्ती फुर्ती का आकलन किया गया। 
पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो असली रेल दुर्घटना का नहीं है, बल्कि एक मॉक ड्रिल का है। जिसे सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।





