NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: महिलाओं के रेप को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का दिया यह बयान सालों पुराना है, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: महिलाओं के रेप को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का दिया यह बयान सालों पुराना है, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में कन्हैया कुछ लोगों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं इसी दौरान कन्हैया को कश्मीर की महिलाओं के साथ हुए कथित रेप के मामलों को उजागर करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में कन्हैया कुमार कहते हैं कि हम सैनिकों का सम्मान करते हुए इस बात को बोलेंगे कि कश्मीर में महिलाओं का रेप किया जाता है।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ”भारतीय सेवा महिलाओं का रेप करती है:कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार”

फेसबुक के वायरस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना की वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि आठ साल पुराना है।

दरअसल, शनिवार को देश में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण के मतदान हुए इस दौरान दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी मतदान किए गए, इन्हीं 7 सीटों में से एक उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया गया ।

ऐसे में सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो को देखकर हमें इसके पुराने होने का शक हुआ इसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ की फ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें एबीपी न्यूज़ के आधिकारिक यूटयूब चैनल पर वायरल वीडियो का पूरा वीडियो मिला जिसे यूट्यूब पर मार्च 10 2016 को अपलोड किया गया था।

वीडियो में कन्हैया कुमार कहते हैं कि –यह यूनिवर्सिटी का काम है कि क्रिटिकल थॉट को डेवलप करना और जब हम क्रिटिकल थॉट को डेवलप करते हैं तो हम पर रिस्ट्रिक्शन लगते हैं लेकिन यहां से मैं कह देना चाहता हूं कि तुम लाख कोशिश करो हम ह्यूमन राइट वायलेशन पर बोलेंगे हम आपका के खिलाफ बोलेंगे हम सैनिकों का सम्मान करते हुए यह बोलेंगे कि कश्मीर के अंदर महिलाओं का बलात्कार किया जाता है।

बता दें वायरल वीडियो साल 2016 के महिला दिवस के दौरान का है जब कन्हैया कुमार जेएनयू के छात्र अध्यक्ष हुआ करते थे।

उपरोक्त मिली जानकारी के आधार पर हमने वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए एक बार फिर गूगल पर खोजना शुरू किया इस दौरान हमें वायरल वीडियो से संबंधित एक लेख न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर प्रकाशित मिला जिसे मार्च 9, 2016 को छापा गया था।

लेख के मुताबिक यह मामला उस दौरान का है जब साल 2016 के दौरान महिला दिवस के दिन JNU छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि “वो सुरक्षाबलों का सम्मान करता है लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो कहा कि वहां सेना बलात्कार करती है। कन्हैया ने कश्मीर में सेना को लेकर कहा कि हम सुरक्षाबलों का सम्मान करते हुए भी बोलेंगे कि कश्मीर में सेना द्वारा बलात्कार किया जाता है। हमारे आपस में मतभेद  हैं लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आजाद हिन्दुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2016 के दौरान का है। इस वीडियो का हालिया दिनों से कोई संबंधन नहीं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button