NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक : भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के इस चेतावनी संकेत का जानें सच

सड़क के किनारे के साइनबोर्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है जो भारत में पेट्रोल की बढ़ती को लेकर सरकार पर निशाना साध रही रही है।

कैप्शन में लिखा है – “पेट्रोल 80 ₹ लीटर चिल्ड बियर 80 ₹ | मर्ज़ी आपकी झूम लो ये घूम लो”

तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से डालने पर, हमे ये असली तस्वीर पीटीआई के कई लेख यानी आर्टिकल में मिली। (एक अन्य रिपोर्ट यहां देखी जा सकती है)।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक | दीपिका, रणवीर और सुशांत के दोस्त संदीपसिंह को गलत तरीके से गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम जोड़ा जा रहा; जानें सच

जैसा कि हम देख सकते हैं, मूल चित्र पर वास्तविक दिशाएँ लिखी हुई हैं। कैप्शन के अनुसार, ये साइनबोर्ड की तस्वीर दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर ली गई थी।

उपरोक्त FAKE बनाम REAL कोलाज में, यह स्पष्ट है कि एक झूठी कथा बनाने के लिए तस्वीर को सॉफ्टवेयर का उपयोग करके मूल चित्र में हेरफेर किया गया था।

इसीलिए हम ये दावा कर सकते है कि वायरल साइनबोर्ड की ये तस्वीर फेक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button