फैक्ट चेक: बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह द्वारा स्टेज पर युवक को छात्र को थप्पड़ जड़ने वाला यह वीडियो है पुराना, यहाँ देखें पूरा सच

फैक्ट चेक: बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह द्वारा स्टेज पर युवक को छात्र को थप्पड़ जड़ने वाला यह वीडियो है पुराना, यहाँ देखें पूरा सच
सोशल मीडिया पर भाजपा नेता व पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बृजभूषण एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही एक युवक को जबरदस्त थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने नौजवान कुश्ती खिलाड़ी को मंच पर थप्पड़ मारा।
फेसबुक के वायरल पोस्ट को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “यूपी के भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने रांची में नौजवान कुश्ती खिलाड़ी को मंच पर ही थप्पड़़ों मारे !!”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरु किया। खोज के दौरान हमने सबसे गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो दिसंबर 18, 2021 को ABP न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे दिसंबर 18, 2021 को अपलोड किया गया था।
उपरोक्त प्राप्त वीडियो के मुताबिक़ वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 के दौरान का है। वीडियो में बताया गया है कि यह घटना रांची में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान की है, जहां 15 साल से अधिक उम्र के एक पहलवान को तकनीकी टीम ने उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। इसी बात से नाराज पहलवान बृजभूषण से बात करने के लिए मंच पर पहुंच गया था। इससे नाराज तत्कालीन कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजन शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Times Now के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। जिसे दिसंबर 18, 2021 को अपलोड किया गया था।
यहाँ भी बताया है कि रांची के शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में चल रहे अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया था।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 के दौरान का है, जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।





