फैक्ट चेक: बिजली चोरी के बाद बहस करते हुए शख्स का यह वीडियो भारत का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: बिजली चोरी के बाद बहस करते हुए शख्स का यह वीडियो भारत का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में समुदाय विशेष की सफेद टोपी लगाए हुए एक व्यक्ति को मास्क लगाए एक अन्य व्यक्ति से बिजली बिजली चोरी की बात खुद कबूलते करते हुए दिखाई दे रहा है, इस दौरान सफेद टोपी लगाए हुए व्यक्ति को वार्तालाप में मरने, मारने की बात करते हुए भी सुना जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि “यह वीडियो भारत का है, जहां समुदाय विशेष के लोग बिजली चोरी करने के बाद मरने मारने की बात कर रहे हैं।”
फेसबुक पर इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “भारत का एक डरा सहमा हुआ मुल्ला- मरूंगा या मारूंगा, बिजली चोरी करूंगा ! मीटर नही लगने दूंगा… देख रहे है इनका आतंक, ऐसे आतंकी के साथ क्या होना चाहिए?”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो न ही हालिया दिनों का है और न ही यह भारत का है।
वायरल वीडियो को देखें पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Siasat.PK नामक वेबसाइट पर मिला। जिसे जुलाई 28, 2020 को अपलोड किया गया था।

लेख के मुताबिक, वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं इसके साथ ही वेबसाइट पर दिए गए कैप्शन के मुताबिक उक्त वीडियो का मामला पाकिस्तान के कराची का है। इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान Trends Pakistan नामक X प्रोफाइल वायरल वीडियो मिला, जिसे जुलाई 28, 2020 को अपलोड किया गया था।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं, इसके साथ ही वायरल वीडियो भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।





