फैक्ट चेक: प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा महिला के सिर पर थूकने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा महिला के सिर पर थूकने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का जहां वह एक सेमिनार के दौरान एक महिला के बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वीडियो में उन्हें अपने महिला कस्टमर के सिर पर थूकते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो के दूसरे हिस्से में उसी महिला कस्टमर को हेयर ड्रेसर जावेद हबीब पर उनके (महिला) सिर पर थूकने का आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “जावेद हबीब का थूक वाला haircut Azizen”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हमें देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें गूगल पर indiatimes.com नामक वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम मिला। जिसे जनवरी 06, 2022 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है। जब जावेद हबीब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार में बाल काटने की ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान जावेद हबीब ने अपनी एक महिला कस्टमर के सर पर थूकते हुए देखा गया था।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर जनवरी 07, 2022 को अपलोड किए गए एक लेख में वायरल वीडियो की जानकारी मिली।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो के चलते साल 2022 में ही महिला ब्यूटीशियन की तहरीर पर मंसुरपुर थाने में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही लेख में बताया गया है कि हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने वीडियो के वायरल होने के बाद अपने इस कृत के लिए सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगी थी।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के एक पोस्ट में माफ़ी मांगते हुए कहा कि “मेरे सेमिनार में कुछ शब्दों को लेकर लोगों को ठेस पहुंची है। एक ही बात बोलना चाहूंगा, हमारे जो सेमिनार होते हैं ना, यह प्रोफेशनल सेमिनार हैं। मतलब जो लोग हमारे प्रोफेशन में काम करते हैं। यह हमारे लंबे शो होते हैं। एक ही बात बोलता हूं, दिल से बोलता हूं। अगर आपको सच्ची में ठेस पहुंची है, हर्ट हुए हैं तो माफ करो ना। सॉरी, दिल से माफी मांगता हूं।”
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है। इस वीडियो का हालिया दिनों से कोई संबंधन नहीं है।





