NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: निहंग सरदारों पर भीड़ द्वारा हमला करने वाला यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: निहंग सरदारों पर भीड़ द्वारा हमला करने वाला यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक भीड़ को कुछ निहंग सरदारों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने हाल के दिनों में निहंग सरदारों पर जानलेवा हमला किया।

फेसबुक के वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा है गया कि “निहंग भाइयों को मैं बहुत बहादुर और साहसी समझती थी, लेकिन जेहादियों के सामने ऐसे दुम दबाकर भागते हुए देखकर मुझे बहुत दुःख हुआ”

फेसबुक वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो फेसबुक के Ajay Garg नामक यूज़र की प्रोफाइल पर मिला ।

जिसे अंग्रेजी भाषा के कैप्शन में हाल ही 18 जुलाई को अपलोड किया गया था। बता दें कैप्शन में वायरल वीडियो की जानकारी देते हुए बताया गया कि अमृतसर में ईसाई धर्म के लोगों ने निहंग सरदारों पर हमला किया। इसी जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया।

जिसके बाद हमें वायरल वीडियो के संबंध में दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर करीब एक साल पहले छपा एक लेख मिला, जहां अमृतसर में निहंग सरदारों द्वारा चर्च पर हमला किया गया बाद में ईसाई धर्म के लोगों ने उन निहंग सरदारों पर हमला किया।

 

उपरोक्त मिली जानकारी के आधार पर हमने एक बार फिर गूगल पर वायरल वीडियो के लिए खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें PTC न्यूज़ नामक यूट्यूब चैनल पर उक्त घटना वाला वीडियो मिला। जहां अमृतसर में ईसाई धर्म के लोगों की एक भीड़ ने निहंग सरदारों पर हमला किया था। बता दें कि प्राप्त वीडियो को यूट्यूब चैनल पर मई 21, 2023 को अपलोड किया गया था।

हालांकि प्राप्त यूट्यूब वीडियो में वायरल वीडियो से मेल नहीं खाता है, लेकिन प्राप्त वीडियो में वायरल वीडियो वाले कुछ अंशों तथा कुछ लोगों को देखा जा सकता है। जैसे वायरल वीडियो में दिख रहे एक बुजुर्ग निहंग सरदार प्राप्त वायरल वीडियो में भी वही बुजुर्ग सरदार को देखा।

 

वायरल वीडियो/ प्राप्त यूट्यूब वीडियो 

इसके साथ ही वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ी भी प्राप्त यूट्यूब चैनल के वीडियो में भी वहीं गाड़ी देखी जा सकती-

वायरल वीडियो/ प्राप्त यूट्यूब वीडियो 

इसके बाद हमने गूगल पर वायरल वीडियो का पूरा अंश ढूढने के लिए और बारीकी से खोजना शुरू किया। हालांकि हमें वायरल वीडियो तो नहीं मिला लेकिन खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो वाले हूबहू दृश्यों वाला एक दूसरा वीडियो Sikh News Express नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे मई 22, 2023 को अपलोड किया गया था। यहाँ वायरल वीडियो से मेल खाते कई अंशों व नज़रों को देखा जा सकता है।

 

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है। इसके साथ ही वायरल वीडियो में निहंग सरदारों पर हमला करने वाले मुस्लिम समुदाय से नहीं बल्कि ईसाई धर्म के लोग हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button