फैक्ट चेक: नागपुर में एक कार में रखी EVM का यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: नागपुर में एक कार में रखी EVM का यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कार का है जिस पर कुछ हमलावरों ने हमला किया किया था, इसके साथ कार के अंदर कुछ चुनाव के दौरान मतदान के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एवीएम मशीनें भी रखी हुई दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता ईवीएम मशीनों को चुराकर ले जा रहे हैं।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “अब समझ मे आ गइल कैसे जीतले हउए भाजपाई महाराष्ट्र में कल रात का वीडियो है,नागपुर में ईवीएम मशीन चुराते हुए बीजेपी कार्यकर्ता रंगे हाथ पकड़े गए थे”

फैक्ट चेक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो News18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे नवंबर 21, 2024 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि वायरल वीडियो उस दौरान का है जब नागपुर में वोटिंग खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला किया था। वीडियो में बताया गया है कि महाराष्ट्र के नागपुर में मतदान के बाद EVM ले जा रही जोनल अधिकारी की कार पर पथराव किया गया था।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो के संबंध में दैनिक जागरण की वेबसाइट पर नवंबर 22, 2024 को प्रकाशित एक लेख मिला। यहाँ जानकारी दी गयी है कि नागपुर में कांग्रेस कार्य्रकर्ताओं ने EVM ले जा रही एक कार पर पत्थराव किया।

लेख में आगे बताया गया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को नागपुर के स्ट्रांग रूम ले जा रही एक कार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिस ईवीएम को कार से ले जाया जा रहा था, उसे इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। उसके अनुसार, उसका इस्तेमाल मतदान में नहीं किया गया था। उसे जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाने के लिए रखा गया था।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, दरअसल बुधवार शाम को नागपुर में विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद एक कार ईवीएम को स्ट्रांग रूम ले जा रही तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस गाड़ी पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।





