फैक्ट चेक: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ABP न्यूज़ के सर्वे रिपोर्ट है फर्जी, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ABP न्यूज़ के सर्वे रिपोर्ट है फर्जी, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में ABP न्यूज़ चैनल का एक वीडियो शेयर किया है जहां दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर ओपिनियन पोल वाला सर्वे की रिपोर्ट दी गयी है। पोस्ट के मुताबिक इस बार देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल रही है, जिसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 49 आम आदमी पार्टी को 16 और कांग्रेस पार्टी को 05 सीटें मिलते हुए दिखाई दे रही है।
फेसबुक पर ABP न्यूज़ की इसी पोस्ट को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “ओपिनियन पोल में AAP को 16, काँग्रेस को 5 सीटें और BJP को 49 सीटों को अनुमान – ABP न्यूज़.*… लो जी लो सुन लो, अब की बार फिर से मोदी ही है तो ही सब कुछ मुमकिन है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने गूगल पर यह खोजना शुरू किया कि क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर ABP न्यूज़ ने कोई ओपिनियन पोल जारी किये हैं या नहीं? इसके लिए हमने उनकी आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। लेकिन वेबसाइट पर भी हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जहां सर्वे वाली रिपोर्ट दी गयी हो।

इसके बाद हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ABP न्यूज़ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वायरल हो रहे पोस्ट को अपलोड करते हुए फर्जी बताया गया है।
प्राप्त पोस्ट में लिखा गया है कि ‘ABP न्यूज़ के नाम पर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह की कोई भी खबर/ओपिनियन पोल abp न्यूज़ द्वारा नहीं चलाया गया है. हम ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. आपसे अनुरोध है कि फर्जी खबरों से बचें और सही खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें.’
#FakeNewsAlert | abp न्यूज़ के नाम पर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. इस तरह की कोई भी खबर/ओपिनियन पोल abp न्यूज़ द्वारा नहीं चलाया गया है.
हम ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. आपसे अनुरोध है कि फर्जी खबरों से बचें और सही खबरों के लिए… pic.twitter.com/ApZSal6Q9M
— ABP News (@ABPNews) December 17, 2024
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वायरल हो रही ABP न्यूज़ की पोस्ट फर्जी है ,





