फैक्ट चेक: दिल्ली में युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए कुछ लड़कों का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: दिल्ली में युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए कुछ लड़कों का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लड़कों का झुंड एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में पिटाई करने वाले झुंड में एक लड़का असलहा भी लहराते हुए नजर आरहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक समुदाय के युवक कुरैशी को जहांगीरपुरी इलाके में कुछ बहुसंख्यक समुदाय के गुंडो द्वारा मोब लिंचिंग की गई।
फेसबुक पर वायरल वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि, “एक मुसलमान कुरैशी को जहांगीरपुरी इलाके में बहुसंख्यक समुदाय के गुंडो द्वारा मोब लिंचिंग की गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से जान बची। #DelhiPolice इन अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करके कार्रवाई करें। ऐसी वारदात दिल्ली की छवि को बिगाड़ रही है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ट्वीटर पर Dr Shoib Jamai नामक एक यूज़र का ट्वीट मिला, जहां यूज़र ने वायरल वीडियो को अपलोड कर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

उपरोक्त प्राप्त ट्वीट के कमेंट सेक्शन में दिल्ली पुलिस ने रिप्लाई करते हुए वायरल वीडियो को पुराना बताया है, साथी ही पोस्ट में बताया है कि उक्त वीडियो के मामले में जहांगीर पूरी के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
This is an old video in which case has already been registered in PS Jahangir Puri and same is under trial in Court.
— DCP North-West Delhi (@DCP_NorthWest) July 16, 2024
उपरोक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ZEESalam नामक वेबसाइट पर वायरल वीडियो मिला, जिसे अगस्त 08, 2023 को छपे एक लेख में अपलोड किया गया था।

प्राप्त लेख में बताया गया है कि दिल्ली के जहांगीर पूरी में कुछ दबंगों ने सरेआम कैफ नाम के युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी, कैफ अपने पिता के साथ आज़ादपुर मंडी में काम करता था। अगस्त 08, 2023 को शाम के समय जब कैफ अपने घर लौट रहा था तो बदमाशों ने उसे पहले जहांगीरपुरी C ब्लॉक तक घसीटा और फिर लाठी डंडों से युवक की पिटाई शुरू कर दी, इतना ही नहीं दबंगों ने इसका एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।
पड़ताल लेख के मुताबिक वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है, जहां कुछ बदमाशों ने कैफ नाम के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।





