फैक्ट चेक: जम्मू कश्मीर विधानसभा से BJP MLA को भारत माता की जय के नारे लगाने पर नहीं निकाला बाहर, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: जम्मू कश्मीर विधानसभा से BJP MLA को भारत माता की जय के नारे लगाने पर नहीं निकाला बाहर, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक जम्मू कश्मीर विधानसभा का है, जहां एक वीडियो को पहले तो भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है वहीं बाद में कुछ मार्शलों को उन्हीं विधायक सदस्य को बाहर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के कारण बाहर कर दिया गया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को हिंदी भाषा के कैप्शन साथ शेयर कर लिखा गया है कि ‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायकों को मार्शल आउट किया गया’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो सबसे पहले ANI News के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे नवंबर 08, 2024 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा ‘अखाड़े’ में तब्दील हो गई और स्पीकर के आदेश पर वेल में घुसे बीजेपी विधायकों को मार्शलों ने बाहर किया।
उपरोक्त प्राप्त यूट्यूब चैनल पर मिले कैप्शन में बताया गया है, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर नवंबर 08, 2024 को भी हंगामा हुआ। इस दौरान कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली के बैनर दिखाए जाने के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आदेश पर विधानसभा सत्र के 5वें दिन सदन के दौरान वेल में घुसे बीजेपी विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकाल दिया गया।
पड़ताल के दौरान हमें NDTV India के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला। जिसे नवंबर 08, 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा सदन लगातार तीसरे दिन हंगामे भरा रहा। सत्र शुरू होते ही अनुच्छेद 370 पर जमकर बवाल हो गया।
यहाँ जानकारी दी गयी है कि बारामूला लोकसभा सीट से सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर निकाला दिया। बता दें कि सदन में BJP लगातार आर्टिकल 370 के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है। इस दौरान सदन में धक्का मुक्की और हाथापाई भी देखने को मिली। विधानसभा में यह हंगामा आर्टिकल 370 की बहाली से जुड़े 2 प्रस्तावों को लेकर हो रहा है।
पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर वायरल वीडियो को लेकर INDIA TODAY की वेबसाइट पर नवंबर 08, 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। जहां यहाँ बताया गया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आदेश पर विधानसभा सत्र में जो विधायक वेल में घुसे बीजेपी विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकाल दिया गया।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा था। दरअसल, जम्मू कश्मीर विधानसभा में 370 को लेकर हंगामा हुआ, जहां कुछ विधायक वेल में जा खुदे जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने उन विधायकों को बाहर निकलने के लिए कहा।





