NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या हालिया दिनों का है बीजेपी नेता पर जनता द्वारा किए गए हमले का यह वीडियो? पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या हालिया दिनों का है बीजेपी नेता पर जनता द्वारा किए गए हमले का यह वीडियो? पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता का है जहां एक भीड़ को कुछ नेताओं के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान का बताया जा रहा है।

फेसबुक के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा  “2024 BJP 400 पार लेकिन जनता तो भाजपा का स्वागत ऐसे कर रही है

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में  हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2017 के दौरान का है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हमें देखने में पुराना लगा। जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरना हमें वायरल वीडियो किसी अन्य दावे के साथ ट्विटर के Rifat Jawaid की प्रोफाइल पर मिला। जिसे अक्टूबर 06, 2017 को अपलोड किया गया था। प्राप्त ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि दार्जिलिंग में बीजेपी के बंगाल प्रमुख दिलीप घोष पर हमला, नेताओं को गोरखाओं ने बेरहमी से पीटा गया था

इसके बाद हमने गूगल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ABP न्यूज़ नामक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे अक्टूबर 06, 2017 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी जानकारी दी गयी कि साल 2017 के दौरान डार्जिलिंग में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला हुआ।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2017 के दौरान का है। जब डार्जिलिंग में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर आक्रोशित लोगों ने हमला किया था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button