NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या नाराज़ दर्शक द्वारा फोड़े गए टीवी का यह वीडियो भारत बनाम पाक क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच का है? पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या नाराज़ दर्शक द्वारा फोड़े गए टीवी का यह वीडियो भारत बनाम पाक क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच का है? पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति दीवार पर टंगी टीवी को तोड़ते हुए देखा सकता है। इसी वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच के दौरान का है। जहां पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तानी दर्शक ने अपनी टीवी तोड़ दी। 

दरअसल, बीते शनिवार को ICC वर्ल्ड कप 2023 के टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुक़ाबला हुआ। इस दौरान पाकिस्तान को एक तरफ़ा हार का सामना करना पड़ा। इसी के बाद से उक्त वीडियो वायरल हो रहा है।  

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि,“हर बार की भांति इस बार भी पाकिस्तान की हार पे पाकिस्तान मे टीवी टूटने का रशम”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें। 

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है। साथ ही इसका भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच से भी कोई संबंध नहीं है।  

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। The US Sun नामक वेबसाइट पर दिसंबर 01, 2022 को प्रकाशित एक लेख में वायरल वीडियो मिला। 

प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वायरल वीडियो मेक्सिको के फुटबॉल दर्शक का है, जिसने साल 2022 के दौरान मैक्सिको के फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर होने पर नारजगी में अपनी टीवी फोड़ दी थी।   

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ALL football नामक वेबसाइट पर 01 दिसंबर 2022 को छपी एक रिपोर्ट में वायरल वीडियो की जानकारी मिली। 

लेख पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेक्सिको ने अपने अंतिम ग्रुप गेम में सऊदी अरब को 2-1 से हराया, लेकिन कतर में खेले गए तीन मैचों के बाद पोलैंड के साथ अंकों के स्तर पर समाप्त होने के बाद गोल अंतर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टीम के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद ही, मेक्सिको का एक प्रशंसक अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में विफल रहा, जिसके बाद उसने क्रोध में चाकू से पहले अपने टीवी स्क्रीन को तोड़ दिया।  

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है। साथ ही यह वीडियो मेक्सिको फुटबॉल प्रशंसक का है। इसका भारत बनाम पाकिस्तान के वर्ल्ड कप 2023 के मैच से कोई संबंध नहीं है।  

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button