फैक्ट चेक: क्या आदित्य ठाकरे को रिया चक्रवर्ती के साथ देखा गया था? जानें सच

बॉलीवुड स्टार, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े कई पहलु अभी भी रहस्य बने हुए है इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है।
तस्वीर में, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री, आदित्य ठाकरे को एक कार के अंदर एक महिला के साथ बैठे देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि तस्वीर में दिख रही महिला अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती है। कैप्शन में लिखा है, “इसी वजह से मुंबई पुलिस इस केस की निष्पक्ष जांच करने से डर रही है ”

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=3027550757367970&set=a.213386878784386&type=3&theater
कैप्शन में दावा है कि “आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती के साथ, यही कारण है कि मुंबई पुलिस सुशांत के मामले कि निष्पक्ष जांच से डर रही है “।
ये भी पढ़े : फैक्ट चेक | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीमा पर निम्बू-मिर्ची लगाते ये तस्वीर फेक है; जानें सच
https://twitter.com/RanaJasvir2/status/1289775092977680387
फैक्ट चेक
न्यूज़ मोबाइल ने इस पोस्ट का फैक्ट चेक कि पाया कि ये खबर भ्रामक है।
इस तस्वीर का सच जानें के लिए हमने एक सिंपल रिवर्स इमेज सर्च माध्यम का उपयोग किया। इस सर्च ने हमे ऐसे हज़ारों आर्टिकल पर पंहुचा दिया जिसमें ये दावा किया गया था कि तस्वीर में दिख रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती नहीं बल्कि दिशा पटानी है।

जब आर्टिकल को पढ़ा तो पता चला कि तस्वीर मार्च 2019 में उस वक़्त खींची गयी थी जब आदित्य ठाकरे दिशा पटानी को कथित तौर पर लंच पर ले गए थे।

आर्टिकल के माध्यम से ये दावा किया जा सकता है कि तस्वीर में दिख रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती नहीं बल्कि दिशा पटानी है और ये पोस्ट भ्रामक है।
यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।







