NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ईसा मसीह को असली भगवान बताने वाले उनके बयान का यह वीडियो अधूरा और पुराना है, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ईसा मसीह को असली भगवान बताने वाले उनके बयान का यह वीडियो अधूरा और पुराना है, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ सफ़ेद लिबाज वाले संतों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां वह उनसे ईसाई धर्म के बारे में अंग्रेजी में कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वीडियो में राहुल को ईसाई धर्म के संतों से ईसा मसीह ही असली भगवान है कहते हुए सुना जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईसा मसीह को असली भगवान बताया है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ” जीसस ही असली भगवान है वो हिंदुत्व की शक्ति की तरह नहीं है ..क्यों हिंदुओ ये सुनने के बाद भी कांग्रेस को वोट देंगे ..?ये व्यक्ति हमारे देश,धर्म ओर हिंदुत्व के लिए खतरा हे..?

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो पुराना है साथ ही अधूरी जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम Indian Express की वेबसाइट पर छपे एक लेख में मिला, जिसे सितंबर 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था।

 

 

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो उस दौरान का है, जब राहुल गांधी देश के अलग अलग राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे। लेख में बताया गया है कि वायरल वीडियो क्लिप इससे पहले साल 2022 के दौरान भी वायरल हो चुकी हैं, जहां भाजपा ने वायरल वीडियो वाली क्लिप को शेयर कर बताया कि राहुल गांधी के साथ दिख रहे ईसाई धर्मगुरु जॉर्ज पोन्नैया हैं , जिन्हें पूर्व में हिन्दू धर्म के प्रति घृणा फैलना के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें उक्त लेख में भाजपा नेता का ट्वीट मेंशन किया गया है जहां भाजपा ने इसी वायरल वीडियो क्लिप को शेयर कर कांग्रेस को घेरा था। इसी ट्वीट के वीडियो क्लिप को अपलोड कर जानकारी दी गयी थी कि ईसा मसीह को असली भगवान बताने वाला बयान राहुल गांधी नहीं बल्कि ईसाई धर्म के गुरु ने दिया है।

वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ANI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला जिसे सितंबर 10, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने  तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक विवादास्पद कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की। बता दें कि सितंबर 09, 2022 को राहुल गांधी 150 दिवसीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर थे।

उपरोक्त प्राप्त यूट्यूब वीडियो में कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया को साफ़ तौर पर राहुल गांधी से अंग्रेजी भाषा में यह बोलते हुए सुना जा सकता है ईसा मसीह असली भगवान है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है, जहां राहुल कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले और बात कर रहे थे, इसी बीतचीत में पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने राहुल गांधी से बोला कि ईसा मसीह असली भगवान हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button