फैक्ट चेक: कर्नाटक की दुकान में लगी आग के वीडियो को देश के अलग-अलग शहरों का बताकर किया गया वायरल

फैक्ट चेक: कर्नाटक की दुकान में लगी आग के वीडियो को देश के अलग-अलग शहरों का बताकर किया गया वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को धुएं से भरी एक इमारत से अस्त –व्यस्त हालत में बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक ज्वेलर्स शॉप में AC का कंप्रेसर फट जाने से आग लग गई। बता दें कि वायरल वीडियो देश के अलग-अलग शहरों का बताते हुए यह शेयर किया जा रहा है। फेसबुक पर वायरल इस वीडियो को मुरादाबाद, भोपाल व लखीमपुर का बताते हुए शेयर किया जा रहा है।
फेसबुक पर वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि
- “मुरादाबाद में कल्याण ज्वैलर्स में बढ़ते तापमान के कारण एसी फट गया…इसलिए हर एसी वाले को सावधान रहना चाहिए।”
- “भोपाल में कल्याण ज्वैलर्स में बढ़ते तापमान के कारण एसी फट गया…इसलिए हर एसी वाले को सावधान रहना चाहिए।“
- “लखीमपुर में कल्याण ज्वैलर्स में बढ़ते तापमान के कारण एसी फट गया…इसलिए हर एसी वाले को सावधान रहना चाहिए।“
नीचे देख वायरल पोस्ट–

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फेसबुक के वायरस पोस्ट का लिंक यहां .

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में वायरल वीडियो का कर्नाटक का है।
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम सबसे पहले आजतक की वेबसाइट पर मई 03, 2024 को प्रकाशित एक लेख में मिला।

प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो वाली कर्नाटक में हुई घटना का बताया गया है। लेख में बताया गया है कि कर्नाटक के बेल्लारी शहर में एक ज्वेलरी शोरूम के अंदर की है। जहां खराब एयर कंडीशनर (AC) में अचानक विस्फोट हो गया जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर दोबारा खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो की जानकारी Times now की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में भी मिली। लेख मई 03, 2024 को छापा गया था।

यहाँ भी वायरल वीडियो की जानकारी देते हुए बताया गया है कि 2 मई (गुरुवार) को कर्नाटक के बेल्लारी शहर के कल्याण ज्वैलर्स स्टोर के भीतर एयर कंडीशनर में विस्फोट हो गया।
पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से संबंधित बल्लारी एसपी का भी ट्वीट मिला जिसे उन्होंने मई 03, 2024 को पोस्ट किया था। पोस्ट में वायरल वीडियो की घटना को कर्नाटक के बेल्लारी शहर के कल्याण ज्वेलर्स का बताया हुए पुष्टि की गयी थी।
On 2nd May an accidetal blast happened during repair of Air Conditioner in Kalyan Jewellers shop in Brucepete, Ballari. Five persons got injured. A case was registered for negligence. It is warned legal action will be initiated on people spreading misinformation in this regard.
— SP Ballari (@BallariSp) May 3, 2024
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भोपाल, मुरादाबाद या लखीमपुर का नहीं बल्कि कर्नाटका के बल्लारी शहर का है।





