फैक्ट चेक: उमर अब्दुल्ला की पत्नी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, पुराना वीडियो वर्तमान में हो रहा है वायरल

फैक्ट चेक: उमर अब्दुल्ला की पत्नी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, पुराना वीडियो वर्तमान में हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ABP न्यूज़ के एक रिपोर्टर को इंटरव्यू देते हुए देते नजर आ रही है। वीडियो में महिला खुद को जम्मू कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्ला की धर्मपत्नी बता रही हैं। वीडियो में महिला इंटरव्यू के दौरान उमर अब्दुल्ला से एक पिता होने का फर्ज निभाने की बात कहती हैं, इसके साथ ही महिला कहती है कि उन्हें अपने बच्चों के खर्चे और पढ़ाई के लिए पैसे देने चाहिए जो कि वह नहीं देते नहीं हैं।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि ’पायल अब्दुल्ला’ उनकी पत्नी ने हाल ही उमर अब्दुल्ला पर केस फाइल किया है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “ये है पायल अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला की बीवी और फ़ारूक़ अब्दुल्ला की बहु जिनकी हालत देख लीजिए , हिंदू धर्म को छोड़कर निकाह किया था वो एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर राम नाथ की बेटी थी ,इसलिए एक देश एक क़ानून की ज़रूरत है इससे सबको समान न्याय मिलेगा।”
फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2016 का है।
वायरल वीडियो हमें देखने में पुराना लगा इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में बदला और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Manoj srivastava नामक एक्स यूजर की प्रोफाइल पर मिला। जिसे उन्होंने सितम्बर 15, 2023 को अपलोड किया था।
*सचिन पायलट की सगी बहन पायल अब्दुल्ला*
*जिस्ने फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला से निकाह कीया था*
*इसकी हालात-अब क्या है-देख लिजिए-इसका तलाक हो रहा है*
*और मीडिया में आके इस बेचारी को आप बीती बतानी पड़ रही है*
*ये है भ्रष्ट-परिवारवादी I.N.D.I.A. के भागीदार* pic.twitter.com/Yi4A2L9R4M
— Manoj Srivastava (@ManojSr60583090) September 15, 2023
उपरोक्त एक्स पर वायरल वीडियो को अपलोड कर बताया गया था कि वीडियो में दिख रही महिला कांग्रेस नेता सचिन पायलट की बहन है। हालांकि वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है चुकीं पूर्व में इस दावे की पड़ताल की जा चुकी हैं। प्राप्त एक्स पोस्ट से हमने यहाँ जाना कि वायरल वीडियो इससे पहले भी किसी अन्य दावे के साथ वायरल हो चुका है। यानी यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
इसलिए वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ABP न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे उन्होंने सितंबर 12, 2016 को अपलोड किया था। गौरतलब है कि वीडियो में पायल अपनी आपबिती सुनाती हुई और उमर अब्दुल्ला पर अरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में पायल अब्दुल्ला कहती हैं, मेरे बच्चों और मुझे 2013 से उमर से कोई सहायता नहीं मिल रहा है। बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल ने अपने बच्चों और खुद के लिए हर महीने 15 लाख रुपये की मांग की थी।
पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2016 के दौरान का है।





