NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक : उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद हिमस्खलन के इस वीडियो का जानें सच

7 फरवरी, 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी ग्लेशियर का हिस्सा टूटने से ऋषिगंगा में बाढ़ आ गई थी। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है की ये वीडियो उत्तराखंड के चमोली जिले में आये हिमस्खलन का है।

पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है – उतराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने का वीडियो’

ट्रांसलेशन यानी अनुवाद – (Video of glacier breaking in Uttarakhand’s Chamoli)

उपरोख्त पोस्ट का लिंक आप यहाँ देख सकते है।

ऐसे ही कुछ पोस्ट आप यहाँ और यहाँ भी देख सकते है।

फैक्ट चेक :

न्यूज़ मोबाइल ने इस पोस्ट की जांच की और पाया की ये भ्रामक है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक : किसान आंदोलन के दौरान बाँटी जा रही दारु के इस वीडियो का जानें सच

जब हमने इनवीड टूल के माध्यम से वीडियो से कीफ्रेम निकाले और उन्हें रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से सर्च किया, तो हमे यही वीडियो यूट्यूब पर 11 जनवरी, 2021 को पोस्ट किया गया मिला।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था – कपूचे झील में विशाल हिमस्खलन (नेपाल में सबसे कम ऊंचाई वाला ग्लेशियर झील)

https://youtu.be/jm0TgTbHHII

इस जानकारी के साथ, हमने कीवर्ड, ‘एवलांच’ और ‘नेपाल’ के साथ एक और रिवर्स इमेज सर्च चलाया और 26 जनवरी, 2021 को “द वेदर” चैनल की हमे एक रिपोर्ट मिली, जिसमें भी यही वीडियो का हवाला दिया गया था।

इसके अलावा हमे और रिपोर्ट्स भी मिली जो ये साबित कर रही थी की ये वीडियो नेपाल में आये हिमस्खलन का है।

इसीलिए हम दावा कर सकते है की सोशल मीडिया पर हिमस्खलन का ये वीडियो पुराना है, न की उत्तराखंड का।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button