NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: आवारा कुत्तों द्वारा महिला पर जानलेवा हमले की घटना का यह वीडियो आगरा का नहीं, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक घटना का है, जहां राह चलते कई आवारा कुत्ते एक महिला पर जानलेवा हमला कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई आवारा कुत्ते महिला को चारों तरफ से घेर लेते हैं बाद में वह सभी कुत्ते जमीन पर गिरी महिला को बेरहमी से नोचने-घसीटने लगते हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सड़क के आवारा कुत्तों द्वारा महिला पर किए गए जानलेवा हमले की घटना का यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘आगरा में कुत्तों का आतंक,एक बुजुर्ग महिला पर किया हमला,रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी महिला’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों उत्तर प्रदेश के आगरा का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम lokmat नामक वेबसाइट पर दिसंबर 16, 2024 को प्रकाशित एक लेख में मिला। लेख के मुताबिक वायरल वीडियो की घटना पंजाब के जालंधर के वडाला चौक की है।

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला। जहाँ पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर का है।

पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर की घटना का है जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Цікавлять бонуси? казино з бонусами: актуальні акції, подарунки за реєстрацію, депозитні та VIP-бонуси. Чесно розбираємо правила, допомагаємо зрозуміти вигоду та уникнути типових помилок під час гри.

  2. Хочеш зазнати успіху? онлайн ігри казино: свіжі огляди, рейтинг майданчиків, вітальні бонуси та фрізпіни, особливості слотів та лайв-ігор. Докладно розбираємо правила та нагадуємо, що грати варто лише на вільні кошти.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button