NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: अयोध्या का नहीं है पानी में डूबी हुई सड़क का यह वायरल वीडियो, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: अयोध्या का नहीं है पानी में डूबी हुई सड़क का यह वायरल वीडियो, जानें पूरा सच

 

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून की भारी बारिश हो रही है, ऐसे में कई राज्यों में बाढ़ व भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। उत्तर पूर्वी राज्य असम में भी बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है। उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के चलते कई जिले जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक टूटी हुई सड़क पानी में डूबी हुई नजर आरही है। इसी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दावा किया जा रहा है कि टूटी हुई यह सड़क उत्तर प्रदेश के अयोध्या की है जहां भारी बारिश के बाद नवनिर्मित सड़क का यह हाल हो गया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “चंदा दो धंदा लो की एक और परते खुल कर सामने आ गयी है। प्रभु श्री राम जी ने ऐसे ना हराया है चंदा चोरो को अयोध्या प्रभु श्री राम मंदिर मार्ग” 

फसबूक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो का अयोध्या नहीं है।

सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके अयोध्या का न होने का शक हुआ। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। बता दें कि वायरल वीडियो में दो हिस्से हैं, जहां एक टूटी हुई सड़क पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरे हिस्से में एक सबवे का हैं जहां लोगों के घुटनों तक पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।   

इसलिए हमने वायरल वीडियो के दोनों हिस्सों को खोजने के लिए एक-एक कर खोजना शुरू किया। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माधयम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Md Alamgir नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अप्रैल 21, 2024 को अपलोड किया गया था। यूट्यूब पर प्राप्त वायरल वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए इसे दुबई का बताया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=5EapWxmOqmI

 

अब हमने वायरल वीडियो के दूसरे हिस्से को भी खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का दूसरा हिस्सा SARVAR ALAM  नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अप्रैल 21, 2024 को अपलोड किया गया है। यहाँ भी वायरल वीडियो को दुबई का बताया गया है।

 

पड़ताल के दौरान हमें उत्तर प्रदेश की अयोध्या पुलिस का भी ट्वीट प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने वायरल वीडियो के अयोध्या के होने के दावे को खारिज करते हुए गलत बताया है।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के अयोध्या का तो नहीं है, हालांकि हम यह पता नहीं लगा पाए कि वायरल वीडियो कहा का है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button