NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: ‘अब की बार 400 पार..’ का नारा जपने वाले व्यक्ति का वीडियो असली घटना नहीं, स्क्रिप्टेड वीडियो हुआ वायरल 

फैक्ट चेक: ‘अब की बार 400 पार..’ का नारा जपने वाले व्यक्ति का वीडियो असली घटना नहीं, स्क्रिप्टेड वीडियो हुआ वायरल 

सोशल मीडिया पर “इस बार 400 पार” की रट लगाते हुए एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में व्यक्ति को दौरे पड़ने जैसी स्थिति वाली हालत में देखा जा सकता है। वीडियो में नारे की रट लगाने वाले व्यक्ति को एक दूसरा शख्स पकड़कर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि “इस बार 400 पार”के नारे का रट लगाते लगाते एक व्यक्ति पागल हो गया। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा गया कैप्शन में लिखा गया है कि ‘एक शख्स 400 पर करते-करते पागल हो गया‘।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़ मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना की वायरल वीडियो स्क्रिप्ट है।

क्या वाकई वायरल वीडियो असली घटना का है? इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया, इस दौरान हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स का भी सहायता ली।

खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक दूसरा वीडियो Enquiry Today नामक चैनल पर मिला। जहां वायरल वीडियो में रट लगाने वाले ही व्यक्ति को किसी अन्य स्थान पर कुछ अन्य लोगों के साथ देखा जा सकता है। बता दें यूट्यूब पर इस वीडियो को मई 23, 2024 को अपलोड किया गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=RoSOxioSNdA

 

प्राप्त यूट्यूब वीडियो में वायरल वीडियो वाले शख्स को एक बार फिर उसी रट लगाने वाली हालत में ही देखा जा सकता है, जैसे वह वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्राप्त वीडियो के शुरुआत में डिस्क्लेमर देते हुए जानकारी दी गयी है कि इस वीडियो को मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। यानी वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड हैं।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो में मिली जानकारी के अनुसार हमने जाना कि प्राप्त यूट्यूब वीडियो में ‘इस बार 400 पार’ की रट लगाने वाले व्यक्ति अभिनय कर रहे थे। इसलिए क्या वायरल वीडियो भी स्क्रिप्टेड हैं? इसकी पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान JK line news नामक फेसबुक पर वायरल वीडियो वाले शख्स का वीडियो मिला जहां वह एक न्यूज़ रिपोर्टर को एक इंटरव्यू देते हुए नजर आरहे हैं। प्राप्त वीडियो में नारे की रट लगाने वाले व्यक्ति की पहचान डॉ. राजेंद्र थापा के रूप में हुई।

प्राप्त फेसबुक वीडियो में डॉ. राजेंद्र थापा ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह साफ़ किया कि वायरल वीडियो पूरी तरह से स्किप्टेड हैं, उन्होंने यह वीडियो मनोरंजन के तौर पर बनाया था।

उपरोक्त फेसबुक पर प्राप्त वीडियो में डॉ. राजेंद्र थापा बताते हैं कि, “यह स्क्रिप्टेड वीडियो लगभग 2 हफ्ते पहले बनाया था। हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस बीच मैं बीजेपी के एक कार्यक्रम से लौटा था, मुझे अचानक यह आइडिया आया और मैंने अपने साथियों के साथ यह मनोरंजन वीडियो बना दिया, जो अचानक से वायरल हो गया.” उन्होंने आगे कहा, “लोगों ने यह शॉर्ट वीडियो खूब पसंद किया है, इसलिए इसका दूसरा पार्ट भी बनाया है, अभी इसका तीसरा और चौथा पार्ट भी आएगा।”

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि एक स्थानीय अभिनेता (डॉ राजेंद्र थापा) द्वारा मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया था।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button