फीफा वर्ल्ड कप: कतर ने भारत को 2-1 से हराया, वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर्स से बाहर हुआ भारत, कतर के गोल को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला

फीफा वर्ल्ड कप: कतर ने भारत को 2-1 से हराया, वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर्स से बाहर हुआ भारत, कतर के गोल को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स राउंड 2 के दौरान भारतीय फुटबॉल टीम का मुकाबला कतर की टीम से हुआ। दोहा में खेल गए इस मुकाबले में भारतो को कतर की टीम से हाल का सामना करना पड़ा। कतर ने भारत को 2-1 से हरा दिया। इस मुकाबले में कतर की टीम द्वारा किए गए एक गोल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यही गोल काफी विवादास्पद रहा। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
नीचे देखें विवादास्पद गोल का वीडियो-
We’ll leave it here!#INDQAT #IndianFootball pic.twitter.com/5KhtyOfrvS
— FanCode (@FanCode) June 11, 2024
दरअसल, मैच के 73वें मिनट में कतर के लिए यूसुफ अयमन ने एक गोल किया। ये गोल काफी विवादास्पद रहा क्योंकि गेंद लाइन से बाहर चली गई थी। इसके बावजूद कतर के डिफेंडर अल हसन ने गेंद को लाइन से अंदर खींचा और यूसुफ को पास किया। युसूफ ने कोई गलती नहीं की और गोल कर दिया। ऑन फील्ड अंपायर ने इसे गोल भी करार दिया। इससे पहले टीम का स्कोर 1-1 था। खराब रेफरिंग के कारण कतर को पहली बढ़त मिली और टीम ने 2-1 से मैच जीत लिया।
बता दें कि जब रेफरी ने इसे सही गोल करार दिया तो भारतीय टीम ने इसका काफी विरोध किया। जिसके बाद रेफरी किम वू-सुंग ने लाइनमैन से बात की और गोल को सही ही करार दिया।
गौरतलब है कि क्वालीफायर्स मुकाबले में वीडियो असिस्टेंट रेफरी जैसी कोई प्रणाली नहीं है. ऐसे में ऑन फील्ड रेफरी का डिसीजन ही सही माना गया। इस विवादास्पद फैसले के कारण भारत को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा जिससे उनका वर्ल्ड का सपना भी टूट गया।





