IPL 2023खेल

SRH vs KKR: प्लेऑफ की रेस में आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा मुकाबला

IPL 2023:  इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 47वां मुकाबला आज गुरूवार 4 मई को राजीव गांधी स्‍टेडियम हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

 

दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल की आखिरी तीन टीमों में शामिल हैं. दोनों ही टीमों के लिए इस साल का आईपीएल कुछ खास नहीं रहा. इस सीजन कोलकाता जहां इस सीजन में अब तक 6 मैच गंवा चुकी है, वहीं हैदराबाद को भी 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ की रेस में पिछड़ने से बचने के लिए इन दोनों टीमों के लिए आज का मैच बेहद अहम है. खासकर KKR को तो इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. आज के मुकाबले में हार से उसकी प्लेऑफ में एंट्री के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे.

 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

SRH प्लेइंग-11 (पहले बल्लेबाजी): मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील होसैन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक. (इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन/अब्दुल समद)

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11

KKR प्लेइंग-11 (पहले बल्लेबाजी): जेसन रॉय, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा. (इम्पैक्ट प्लेयर: हर्षित राणा/एन जगदीशन)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button