ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘प्रोजेक्ट K’ नहीं बल्कि ‘KALKI 2898 AD’ है प्रभास की फिल्म का नाम, Teaser में दिखी प्रभास, दीपिका और अमिताभ बच्चन की पहली झलक

नई दिल्ली: आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद बड़े पर्दे पर Project-K के साथ वापसी कर रहे सुपरस्टार प्रभास की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर के रिलीज होते ही फिल्म के नाम का भी पता चल गया. फिल्म का नाम KALKI 2898 A.D रखा गया है.

Project-K इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, हाल ही में फिल्म के पोस्ट पर प्रभास का लुक देख फैंस को काफी निराशा हुई थी. इसी बीच फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें फिल्म का नाम कलकी 2898 A.D रखा हुआ दिख रहा है.

 

फिल्म के टीजर में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की पहली झलक देखने को मिली है. फिल्म का टीजर वैजयंती नेटवर्क के बैनर तले यूट्यूब पर देर रात 1 बजे रिलीज किया गया. वहीं फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली है. इस टीजर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म से स्टार वॉर्स से तुलना करते हुए दिख रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button