प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में ‘AIIMS बिलासपुर’ का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में ‘AIIMS बिलासपुर’ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में 'AIIMS बिलासपुर' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।#NarendraModi #AIIMS
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/IhA6dl5Mqy
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 5, 2022
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स AIIMS यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया.
इस एम्स की अधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2017 में रखी गई थी. बताया जा रहा है कि इस एम्स के निर्माण में करीब 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.





