ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CLEA-CASGC 2024 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (CLEA) – कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (CASGC) 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और CJI डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद हैं.

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अतुल्य भारत का पूरा अनुभव लें. यहां अफ़्रीका से अनेक लोग आए हैं. अफ़्रीकी संघ के साथ भारत के विशेष संबंध हैं. हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 का हिस्सा बना. इससे अफ़्रीका के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में काफ़ी मदद मिलेगी.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…कभी-कभी एक देश में न्याय सुनिश्चित करने के लिए अन्य देशों के साथ काम करने की आवश्यकता होती है. जब हम सहयोग करते हैं तो हम एक-दूसरे के सिस्टम को बेहतर ढंग से समझते हैं. बेहतर समझ बेहतर तालमेल लाती है और बेहतर तालमेल तेजी से न्याय प्रदान करता है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा पर झोर देते हुए कहा, “…कानूनी शिक्षा को भी बदलते समय और प्रौद्योगिकियों के अनुरूप ढलने की जरूरत है. हमारा ध्यान अपराध के नवीनतम रूपों को समझने पर है… हमें बड़े अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर के साथ युवा कानूनी पेशेवरों की मदद करने की जरूरत है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…भारत वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए कानूनों का आधुनिकीकरण भी कर रहा है. अब तीन नए कानूनों ने 100 साल से अधिक पुराने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों की जगह ले ली है. पहले सजा और दंडात्मक पहलुओं पर ध्यान था, अब ध्यान न्याय को प्रोत्साहित करने पर है. इसलिए नागरिकों में भय के बजाय आश्वासन की भावना है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button