ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…दिवाली में अभी कुछ ही वक्त बाकी है लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50,000 युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से ज़रा भी कम नहीं है, आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं. आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं…”

 

पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम के दौरान कहा, “इसी महीने हमने बापू जी की जयंती भी मनाई है… जो खादी अपनी चमक खो चुकी थी उसकी चमक भी अब वापस लौट आई है. 10 साल पहले खादी की बिक्री 30,000 करोड़ के आसपास थी, अब यह 1.25 लाख करोड़ रुपए को पार कर गई है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button