भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में सिविल सेवकों को संबोधित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे. पीएम ने कार्यक्रम के दौरान संबोधन में कहा, आप सभी को सिविल सेवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं. यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं.

 

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पीएम ने कहा, देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं.

 

आपको इस कालखंड में देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है. आजादी के अमृतकाल में देश की स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी पर है. हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी हैं लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं.

 

उन्होंने आगे कहा, पिछले 9 वर्षों में भारत आज जहां पहुंचा है, उसने हमारे देश को बहुत ऊंची छलांग के लिए तैयार कर दिया है. देश में ब्यूरोक्रेसी वही है, अधिकारी-कर्मचारी वही हैं लेकिन परिणाम बदल गए हैं. पिछले 9 वर्षों में भारत अगर विश्व पटल पर एक विशिष्ट भूमिका में आया है तो इसमें आपका सहयोग भी रहा है.

 

पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था: पीएम मोदी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button