प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मारोल में सैफ अकादमी के नए परिसर का किया उद्घाटन

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मारोल में अल जामिया-तुस-सैफियाह (सैफ अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दाऊदी बोहरा की तारीफ करते हुए कहा, समय के साथ परिवर्तन और विकास की इस कसौटी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने हमेशा खुद को खरा साबित किया है.
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मारोल में अल जामिया-तुस-सैफियाह (सैफ अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन किया।@narendramodi pic.twitter.com/OPQT6DDBix
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 10, 2023
पीएम ने कार्यक्रम के दौरान कहा, कोई समुदाय, समाज, संगठन उसकी पहचान इससे है कि वह समय के अनुसार अपनी प्रासंगिकता को कितना कायम रखता है. समय के साथ परिवर्तन और विकास की इस कसौटी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने हमेशा खुद को खरा साबित किया है. अल जामिया-तुस-सैफियाह शिक्षा के महत्वपूर्ण स्थान इसका जीता जागता उदाहरण है.
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, देश आज़ादी के अमृत काल की यात्रा शुरू कर रहा है,तो शिक्षा के क्षेत्र में बोहरा समाज के इस योगदान की अहमियत बढ़ जाती है…जब आप मुंबई,सूरत जाएं तो दांडी जरूर जाइएगा.दांडी यात्रा गांधी जी की आज़ादी की लड़ाई में एक मोड़ था.नमक सत्याग्रह से पहले गांधी जी दांडी में आपके घर रुके थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा, देश में शिक्षा व्यवस्था में एक और बदलाव हुआ है. ये बदलाव है – एजुकेशन सिस्टम में स्थानीय भाषा को महत्व देना. अंग्रेजों ने अंग्रेजी को शिक्षा का पैमाना बना दिया था. आज़ादी के बाद भी हम उस हीनभावना को ढोते रहे. लेकिन अब मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई भी स्थानीय भाषा में हो सकेगी.





