ताज़ा खबरेंविदेश

पॉर्न स्टार को गुप्त दान करने के मामले को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ दोषी करार

पॉर्न स्टार को गुप्त दान करने के मामले को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ दोषी करार

 

अमेरिक के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पॉर्न स्टार को गुप्त तरीके से पैसे देने के मामले में दोषी करार दिया गया है। बीते गुरुवार न्यूयॉर्क की एक अदालत ने ट्रंप को दोषी करार दिया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए।

डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को अपने संबंधों को छिपाने के लिए धन दिया था। राष्ट्रपति चुनावों के बीच न्यूयॉर्क में लगभग 6 हफ्तों तक चली सुनवाई में उन्हें सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया है।

अब 11 जुलाई को ट्रंप को सजा सुनाई जा सकती है। दरअसल अदालत ने सजा की सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में सजा भी हो सकती है। अगर ट्रंप पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया तो वह गिरफ्तार होने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे।

ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहे थे। ट्रंप द्वारा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने का यह मामला उनके पहली बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले 2016 का है।

गौरतलब है कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप से वह कैलिफोर्निया और नवेदा के बीच में मौजूद तोहे लेक में होने वाले चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट के समय हुई थी। पोर्न स्टार स्टॉर्मी ने ही इस बात का खुलासा किया था कि 2006 में ट्रंप और उनका अफेयर चल रहा था। पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उन्हें टीवी स्टार बनाने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि, ट्रंप ने इस बात से इनकार किया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button