पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीद, नीरज चोपड़ा पर भी होगी सबकी निगाहें, जानें आज का शेड्यूल

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में आज का दिन भारतीय टीम फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है क्योंकि आज भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी. आज के इस मुकाबले में यदि भारत जीतता है तो इसका मतलब है कि भारत का एक पदक पक्का.
इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत की शान नीरज चोपड़ा भी आज एक्शन में नजर आएंगे. वहीं स्टार पहलवान विनेश फोगाट भी अपनी दावेदारी पेश करती नजर आएंगी. 6 अगस्त पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत का कैसा होगा कार्यक्रम डालते हैं एक नजर.
पेरिस ओलंपिक में 6 अगस्त को भारत का शेड्यूल
टेबल टेनिस:
पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल)
भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे
एथलेटिक्स
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे
महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे
कुश्ती
विनेश फोगाट (50 किग्रा) बनाम युई सुसाकी (जापान),
प्री क्वार्टर फाइनल- दोपहर 2.30 बजे से
हॉकी
पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे





