ताज़ा खबरेंभारत

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर भी महंगा, अब देने होंगे इतने रुपए

मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए काफी महंगी साबित हुई, सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी है। यानी अब 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में आम जनता को 949.50 रुपये चुकाने होंगे।

यूक्रेन-रशिया के बीच युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दामों में उबाल साफ देखने को मिला रहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम बढ़ा दिए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी। 

 

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

 

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.21 87.47
मुंबई 110.82 95.00
कोलकाता 105.51 90.62
चेन्नई 102.16 92.19

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button