ताज़ा खबरेंभारत

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया देशव्यापी प्रदर्शन, पार्टी ने कहा- जनता को लूटना बंद करें मोदी सरकार

देश में कोरोना संकट के बीच अब पेट्रोल डीज़ल की कीमत देश की जनता को रुला रही है । देशभर के कई शहरों में पेट्रोल जहां 100 रुपए के पार चल रहा है, वहीं डीजल भी अब 100 रुपए की करीब पहुंच चुका है। देश भर में इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमत फिलहाल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। राजस्थान हो चाहे मुंबई या भोपाल, सभी जगह पेट्रोल की कीमतें शतक पार कर चुकी है। इसी कर्म में आज कांग्रेस द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारी कही बैल गाड़ी पर प्रदर्शनकारी दिखे तो कही पेट्रोल पंप पर।

जनता को लूटना बंद कर मोदी – केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए हैं और 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हैं।

दिल्ली में आज पेट्रोल डीजल का भाव

पेट्रोल की कीमत में आज प्रति लीटर 29 पैसे और डीजल में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 95.85 रुपए प्रति लीटर भाव हो गया है, वहीं डीजल का भाव भी डीजल 86.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 23 दिनों में ही पेट्रोल 5.53 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि डीजल 5.97 रुपए महंगा हो चुका है।

गौरतलब है कि इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 23वीं बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.25 रुपए और डीजल का दाम 5.83 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं।

बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक कीमत में बिक रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button