ताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ करहल पहुंचे सीएम योगी, उप चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ करहल पहुंचे सीएम योगी, उप चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर उप चुनाव होने हैं। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मैनपुरी के करहल पहुंचे और आने वाले चुनाव के लिए हुंकार भरी। सीएम योगी ने लोकसभा सीट के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान का आगाज किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के तीन सीटों पर अभी उप चुनाव का प्रचार अभियान चल रहा है।

 

 

आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में पहुंचे हैं। वहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2014 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया।

सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि,’कुछ लोग अपने को समाजवादी कहते हैं लेकिन वास्तविक चरित्र उनका केवल परिवारवाद का है। सब कुछ परिवार का ही चाहिए राष्ट्र अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद सभी परिवार का, परिवार के दायरे से कोई बाहर नहीं निकल पाता। उन्होंने कहा कि पहले जब कोई नौकरी निकलती थी और नौकरी निकलने के बाद चाचा(शिवपाल यादव) वसूली के लिए अलग निकल पड़ते थे और भतीजे(अखिलेश यादव) अलग निकल पड़ते थे। इसके बाद नौजवानों का शोषण होता था और इटावा, मैनपुरी बदनाम होता था

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button