ताज़ा खबरें

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर फेंका गया जूता, गिरफ्तार हुआ हमलावर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर फेंका गया जूता, गिरफ्तार हुआ हमलावर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान विधान परिषद् सदस्य (MLC) स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक कर हमला किया। हालांकि बाद में समाजवादी कार्यकर्ताओं और मौर्या के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा।

बता दें कि यह घटना लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की है। जहां समाजवादी पार्टी की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन के दौरान ही युवक ने स्वामी प्रसाद की तरफ जूता फेंका और उन पर हमला कर दिया जिससे वहां हंगामा मच गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सपा कार्यकर्ताओं से बचाकर विभूतिखंड थाने ले गई। मामले में पूछताछ की जा रही है।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग आरोपी शख्स को लात- घूसों और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

 

गौरतलब है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसके कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button