ताज़ा खबरें

पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में आज से भारतीय सैनिकों की गश्त शुरू, LAC से पीछे हटे चीन के सैनिक

पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में आज से भारतीय सैनिकों की गश्त शुरू, LAC से पीछे हटे चीन के सैनिक

 

चीन के साथ तनाव कम होने के बाद भारतीय सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में फिर से गश्त शुरू कर दी है। दोनों ही देशों ने लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सेनाओं को पीछे हटाने के वादे को हाल ही मे पूरा किया। जल्द ही डेपसांग सेक्टर में भी गश्त बहाल होने की उम्मीद है। बुधवार को भारतीय सेना अधिकारी ने जानकारी दी कि पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और डेपसांग क्षेत्रों में तनाव कम करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिससे इन संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त का रास्ता साफ हो गया है।

इसी कड़ी में गुरुवार को भारत-चीन की सेनाओं के बीच दिवाली पर मिठाइयों का भी आदान-प्रदान हुआ। शुक्रवार को दोनों देशों ने सीमाई समझौते का पालन करते हुए गश्त भी शुरू कर दी है। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैनिकों के पीछे हटने और गश्त के दोबारा शुरू होने को दोनों देशों के बीच चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। जून 2020 में गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर टकराव की स्थिति थी और भारत-चीन संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

कई चरणों की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच यह गतिरोध खत्म हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिक्स सम्मलेन से ठीक एक दिन पहले खुलासा किया था कि दोनों देश के बीच सीमा पर जारी गतिरोध पर सहमति बन गई है। इसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी।

इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश के बुमला में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंंचे थे। यहां चीनी सेना के जवानों से बात करने और इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखकर हर किसी को भारत के सीमाई इलाकों के विकास पर गर्व होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button