ताज़ा खबरें

पुणे हवाईअड्डे पर दो संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी टिकट पर लखनऊ जाने की थी तैयारी

पुणे हवाईअड्डे पर दो संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी टिकट पर लखनऊ जाने की थी तैयारी

पुणे एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने फर्जी एयरलाइन टिकट का इस्तेमाल कर पुणे एयरपोर्ट में प्रवेश किया। दोनों की पहचान 27 वर्षीय सलीम गोलेखान नामक व्यक्ति अपने पिता के साथ पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दोनों फर्जी टिकट की मदद से इंडिगो के विमान से पुणे से लखनऊ की उड़ान भरने की कोशिश में थे।

पुलिस ने अब आरोपियों की बैकग्राउंड खंगाल रही है तो साथ ही आतंकी कनेक्शन की जांच में भी जुट गई है। बाकी अन्य एंगल पर भी जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उन्हें रविवार शाम चार बजे हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुणे एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को जाली टिकट का इस्तेमाल करके अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस धारा 336 (3), 339, 340 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पुणे एयरपोर्ट पर इससे पहले कस्टम ने सोने का पोस्ट बरामद किया गया था, जिसकी बाजार में कीमत 78 लाख रुपये आंकी गई थी। यह पेस्ट दुबई से लाया गया था और हैरानी की बात यह है कि इसे विमान की सीट के नीचे छुपाकर रखा गया था। हालांकि, यात्री के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था, लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध थीं। इस आधार पर पूछताछ की गई और फिर उसकी सीट और अन्य स्थानों की तलाशी ली गई। इस दौरान सीट के नीचे सोने के पेस्ट का एक पैकेट बरामद किया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button