पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंच पर इस दौरान शरद पवार, राज्यपाल, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे. सम्मानित होने के बाद पीएम ने कहा, यह मेरे लिए एक यादगार पल है.
#WATCH महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।#NarendraModi #Maharashtra pic.twitter.com/ofQ0LE7HtW
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2023
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे पहुंचे जहां उन्होंने दगडूशेठ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
पीएम मोदी ने मंज के जरिए अपने संबोधन में कहा, भारत की आजादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका, उनके योगदान को चंद घटनाओं और शब्दों में समेटा नहीं जा सकता. उन्होंने आगे कहा, ‘व्यवस्था निर्माण से संस्था निर्माण’, ‘व्यवस्था निर्माण से व्यक्ति निर्माण’, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की दृष्टि राष्ट्र निर्माण के लिए एक रोडमैप की तरह काम करती है. भारत आज इस रोडमैप का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो फेज-I के दो गलियारों के पूर्ण खंडों पर सेवाओं के उद्घाटन के अवसर पर मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने पुणे में शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.





