ताज़ा खबरें

पुणे कार दुर्घटना: नाबालिग बेटे की माँ भी गिरफ्तार, ब्लड सैंपल के हेरफेर करने पर हुई कार्रवाई

पुणे कार दुर्घटना: नाबालिग बेटे की माँ भी गिरफ्तार, ब्लड सैंपल के हेरफेर करने पर हुई कार्रवाई

 

पुणे पोर्श कार दुर्घटना के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। यहाँ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए हुए नाबालिग आरोपी की मां गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल को बेटे के ब्लड सैंपल में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शिवानी अग्रवाल ने बेटे के ब्लड सैंपल से ना केवल छेड़छाड़ की थी बल्कि इसे बदल भी दिया था। इस खबर के सामने आते ही नाबालिग की माँ शिवानी अंडरग्राउंड हो गयी। लेकिन पुलिस ने कड़ी मस्सकत के बाद शिवानी को खोज निकला और गिरफ्तार कर लिया। वह कल रात मुंबई से पुणे आई थी. गिरफ्तारी की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी होंगी।

गौरतलब है कि पुलिस ने जानकारी दी कि नाबालिग लड़के की मां शिवानी अग्रवाल ने पुणे के ससून जनरल अस्पताल में अपना ब्लड सैंपल दे दिया था. इस सैंपल को ही उनके बेटे के सैंपल के साथ बदल दिया गया।

अब तक का घटनाक्रम

  • नाबालिग आरोपी के पिता और दादा, दोनों को कोर्ट द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
  • दुर्घटना में मध्य प्रदेश के दो 24 वर्षीय तकनीकी पेशेवरों, अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई.
  • किशोर ड्राइवर के साथ कार में मौजूद दो दोस्तों ने दावा किया कि वह नशे में था.
  • एक ऑटोरिक्शा चालक, अमीन, जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गया, ने पुष्टि की कि पोर्शे में लड़के नशे में लग रहे थे और 200 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गाड़ी चला रहे थे.
  • पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है जिसमें हादसे से पहले लड़के दो बार में शराब पीते दिख रहे हैं.
  • लड़के के ब्लड में एल्कोहल के स्तर के बारे में कई सवाल पूछे गए हैं. खासकर उसको गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रोटोकॉल तोड़ने के खुलासे के बाद दो को सस्पेंड कर दिया गया है.
  • लड़के के पिता को लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया गया था, और उसके दादा को अपने ड्राइवर को दोष लेने के लिए मजबूर करने का प्रयास करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. लड़के की मां भी पुलिस जांच के दायरे में है.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button