पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं को सीमा हैदर ने भेजी राखी, वायरल हो रहा है वीडियो

पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं को सीमा हैदर ने भेजी राखी, वायरल हो रहा है वीडियो
इस माह के आखिरी में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाने वाला है। हिंदू धर्म में मान्यताओं के आधार पर यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित है। ऐसे में बहने अपने भाइयों को राखियां बांधती है। जो बहने अपने भाइयों से दूर होती हैं वह उन्हें पोस्ट के जरिये राखियां भेजती हैं। ऐसे में पाकिस्तान से बॉर्डर पार भारत आई सीमा हैदर ने भी यहाँ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं को राखी भेजी है।
https://twitter.com/sunnydass_/status/1694044454137774185?s=20
सीमा हैदर के दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने बच्चों के साथ राखी राखी पैक करते नज़र आरही हैं। बता दें कि इस वीडियो के बैकराउंड में ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ गीत बज रहा है. वहीँ दूसरा वीडियो में उन्होंने कहा कि, ‘मैंने पहले ही ये (राखियां) भेज दी हैं, ताकि वे समय पर मेरे ‘प्रिय भाइयों’ तक पहुंच जाएं, जिनके कंधों पर इस देश की जिम्मेदारी है। जय श्री राम, जय हिंद. हिंदुस्तान जिंदाबाद.’
सीमा हैदर ने मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी है। #SeemaHaider की नौटंकी ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, पता नहीं कब खत्म होगी इसकी नौटंकी! pic.twitter.com/rFndSKVjMj
— Aafrin (@Aafrin7866) August 22, 2023
गौरतलब है कि हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। वह मई में अपने चार बच्चों के साथ आई थीं।





