पीएम मोदी ने भरत मंडपम में आयोजित इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल (GPAI) शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, ‘AI और डीप फेक’ पर कहीं यह बात, पढ़ें

पीएम मोदी ने भरत मंडपम में आयोजित इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल(GPAI) शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, ‘AI और डीप फेक’ पर कहीं यह बात, पढ़ें
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल(GPAI) शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई बड़े मुद्दों पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में AI की बात करते हुए कहा कि “जब AI को लेकर पूरी दुनिया में बहुत बड़ी डिबेट छिड़ी हुई है, डिबेट से सकारात्मक और नकारात्मक पहलू सामने आ रहे हैं… AI के प्रभाव से वर्तमान और आने वाली पीढ़ियां कोई भी छुटी नहीं है, हमें सतर्कता और सावधानी के साथ आगे बढ़ना है। इस समिट से निकले विचार, सुझाव पूरी मानवता के मूलभूत मूल्य को दिशा देने का काम करेंगे…”
#WATCH दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी भरत मंडपम में आयोजित इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल(GPAI) शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन पर वैश्विक साझेदारी का उद्घाटन करेंगे। pic.twitter.com/Pdo2sPAnFu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” भारत AI के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। AI में भारत के तकनीकी परिदृश्य में क्रांति लाने की क्षमता है।
इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल(GPAI) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… AI 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा टूल बन सकता है और 21वीं सदी को तबाह करने में भी सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है।”
इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल(GPAI) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…डीप फेक का चैलेंज पूरी दुनिया के सामने है, इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी, डेटा थेफ्ट, आतंकियों के हाथ में AI टूल्स के आने का भी बहुत बड़ा खतरा है…”





