पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में जनसभा को किया संबोधित, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

परगना, पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज के पहले पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे जहां उन्होंने मथुरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “इस चुनाव का नेतृत्व देश की जनता कर रही है क्योंकि उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है.
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे. भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरे आम होती थीं…. पीने के लिए पानी नहीं था, 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी… सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी. परिवारवाद की राजनीति ने करोड़ों युवाओं के सपनों को मार दिया था… जो देश हमारे साथ आजाद हुए थे, हमसे छोटे थे, सामान्य थे, वो आज कहां से कहां पहुंच गए. हमारे पास इतना टैलेंट, इतना सामर्थ था लेकिन हम पीछे छूटते चले गए. वही भारत जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है तो पूरी दुनिया देख रही है… ये किसने किया?… ”
पीएम मोदी ने विपक्ष पर दागे सवाल जानें संबोधन में पीएम ने आगे क्या क्या कहा
- “TMC और INDI जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं. भाजपा पर बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए TMC पूरी तरह बौखलाई हुई है. क्या-क्या बोलते हैं. बंगाल के प्रति नफरत से भरी TMC के पास एक ही हथियार बचा है, ‘हम ऐसा नहीं होने देंगे’… विकास के जो काम मोदी करता है, TMC कहती है कि ‘हम ऐसा नहीं होने देंगे’…”
- “TMC की जीत का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है. केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है. हमने मत्सय पालकर्ताओं और किसानों को फिशर क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी…हमने फिश कल्चर सेंटर दिया… TMC बंगाल में मत्सय पालन से जुड़े केंद्रीय कानून लागू नहीं होने दे रही है… इन्हें तो अपने तोलाबाजों और कट-मनी सिस्टम से मतलब है. क्या ऐसी TMC को आप सजा देंगे?…”
- “अब तो TMC सरकार तुष्टीकरण के लिए देश के संविधान पर भी खुलकर हमला करने लगी है. हमारे संविधान ने दलितों-पिछड़ों को आरक्षण दिया है लेकिन बंगाल में उस आरक्षण की खुली लूट हो रही है. मुसलमानों के फर्जी OBC प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं… आप कल्पना कीजिए तुष्टीकरण के लिए ये लोग किस सीमा तक जाने को तैयार हैं. 1 जून को आपका एक वोट इन खतरनाक इरादों को रोकेगा…”
- “TMC ने बंगाल और इस क्षेत्र को विकास से वंचित रखा है. लोग भी समझ चुके हैं कि ईमानदारी से विकास केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है… आप भाजपा को बंगाल में मजबूत कीजिए, आपकी हर अपेक्षा भाजपा ही पूरा करेगी.”





what steroids are legal in the united states
References:
bantooplay.com